फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Workshop: Forensic experts from US and Canada will train on crime cases

अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला: अपराध के मामलों पर अमेरिका और कनाडा के फोरेंसिक एक्सपर्ट देंगे प्रशिक्षण

Mon, 19 Sep 2022 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार चंबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 23 सितंबर से 25 तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश और प्रदेश के 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। 

विज्ञापन
International Workshop: Forensic experts from US and Canada will train on crime cases
मेडिकल कॉलेज चंबा के फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष प्रदीप सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

 अमेरिका, नेपाल और कनाडा के फोरेंसिक एक्सपर्ट देश के फोरेंसिक विशेषज्ञों को अपराध से जुड़े मामलों का पता लगाने और पोस्टमार्टम की जानकारी देंगे। प्रदेश में पहली बार चंबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 23 सितंबर से 25 तक चलने वाली इस कार्यशाला में देश और प्रदेश के 100 प्रतिभागी भाग लेंगे। विदेशी फोरेंसिक एक्सपर्ट वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। जबकि, देश के अन्य फोरेंसिक मेडिसन एक्सपर्ट प्रतिभागियों के समक्ष अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने की जानकारी देंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

  दुष्कर्म पीड़िता सहित अन्य आपराधिक मामलों में पीड़ित महिला का किस प्रकार से परीक्षण करना चाहिए, इसे लेकर फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों को जरूरी जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए पुलिस विभाग और फोरेंसिक प्रयोगशाला धर्मशाला के कर्मचारी भी आमंत्रित किए गए हैं। इससे आने वाले समय में प्रदेश के भीतर अपराध से जुड़े मामलों में दोषियों को पकड़ने में भी आसानी होगी। कार्यशाला में एम्स दिल्ली, हैदराबाद, भोपाल, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पानीपत, सोनीपत, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे। सीबीआई के वैज्ञानिक भी इस कार्यशाला में भाग लेंगे। सभी विशेषज्ञ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं और मेडिकल अफसरों सहित अन्य प्रतिभागियों को अपराधी का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद जरूरी साक्ष्यों को जुटाने की विस्तार से जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक से जुड़े मामलों में कार्य करने में निपुणता आएगी 
मेडिकल कॉलेज चंबा के फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस कार्यशाला से फोरेंसिक से जुड़े मामलों में कार्य करने में निपुणता आएगी। प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बाहर से आने वाले विशेषज्ञों के लिए रहने की व्यवस्था कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed