{"_id":"638763391769617c6f32c57d","slug":"international-weightlifter-vikas-thakur-honored-with-arjuna-award-will-now-start-married-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शादी से दो दिन पहले विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का तोहफा, 2 दिसंबर को लेंगे सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शादी से दो दिन पहले विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का तोहफा, 2 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
Wed, 30 Nov 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:54 PM IST
सार
वेटलिफ्टिंग में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने पर विकास ठाकुर को यह अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी से दो दिन पहले हिमाचल के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड का तोहफा मिला है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया। भारोत्तोलन में हिमाचल से अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले विकास ठाकुर पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदकों की हैट्रिक लगाने का इनाम विकास को मिला है। वह 2 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। विकास ठाकुर लुधियाना में डॉ. प्रीति के साथ शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद 5 दिसंबर को वह अपने पैतृक गांव में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे और प्रीति भोज भी देंगे। खास बात यह है कि वह अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल अवार्ड मिलने के बाद करने जा रहे हैं। इससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। लुधियाना से हमीरपुर के गांव पटनोण तक जश्न का माहौल है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री और ग्राम पंचायत बारीं के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने और विवाह के बंधन में बंधने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
आठ साल बाद अवार्ड लेने वाले वेटलिफ्टर बने
अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र वेटलिफ्टर हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टिंग में किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवार्ड मिल रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में तमिलनाडु के वेटलिफ्टर सतीश कुमार को अर्जुन अवार्ड मिला था। वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने अगस्त माह में बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया। इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता। 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं।
विज्ञापन