फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Space Station Visible for one minute From Shimla today

Int Space Station: शिमला से आज और कल दिखेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन, फिर 10 जुलाई को 12 मिनट तक होंगे दीदार

Fri, 30 Jun 2023 02:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jun 2023 02:39 PM IST
सार

स्पेस स्टेशन में अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान व अन्य देशों के सात वैज्ञानिक सवार हैं। इस बार वैज्ञानिक यह अध्ययन कर रहे हैं कि हृदय कोशिकाएं माइक्रो ग्रेविटी में किस तरह से काम करती हैं।

विज्ञापन
International Space Station Visible for one minute From Shimla today
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एक बार फिर शिमला से शुक्रवार और शनिवार को दिखेगा। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे लंबे समय 12 मिनट तक देखा जा सकेगा। यह स्टेशन एक चमकते तारे के रूप में अंतरिक्ष में नजर आएगा। यह जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चलता हुआ नजर आएगा। विज्ञान के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह कौतुक का विषय होगा।

विज्ञापन


इस बार इसे काफी देर तक देखा जा सकेगा। स्पेस स्टेशन में अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान व अन्य देशों के सात वैज्ञानिक सवार हैं। इस बार वैज्ञानिक यह अध्ययन कर रहे हैं कि हृदय कोशिकाएं माइक्रो ग्रेविटी में किस तरह से काम करती हैं। इसके अलावा माइक्रो ग्रेविटी में सूक्ष्म जीव कितनी दूरी तक यात्रा कर सकते हैं, इस पर भी अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नासा की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को यह स्टेशन दो बार देखा जा सकेगा। एक बार यह तड़के 4.30 बजे से पांच मिनट के लिए नजर आएगा। यह उस वक्त अंतरिक्ष में उत्तर से पूर्व की ओर जाता नजर आएगा। 10 जुलाई को ही शाम 9:08 बजे दक्षिण-पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर जाता दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज और कल महज एक-एक मिनट के लिए देखा जा सकेगा
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन शुक्रवार और शनिवार को महज एक-एक मिनट के लिए आधी रात के बाद देखा जा सकेगा। शुक्रवार को इसे 2: 53 बजे पर पश्चिमोत्तर से उत्तर की ओर जाता देख सकेंगे। एक जुलाई को भी आधी रात के बाद 2:06 बजे पर उत्तर से पूर्वोत्तर की ओर अंतरिक्ष में चलते हुए देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed