फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Professional Boxing Championship: Indian boxers will fight with foreign boxers at the ridge grou

Professional Boxing Championship: रिज मैदान पर विदेशी मुक्केबाजों से भिड़ेंगे भारतीय बॉक्सर

Wed, 21 Jun 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 06:45 PM IST
सार

प्रोफेशनल बॉक्सिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि विदेशी बॉक्सर रूस, वियतनाम, साऊथ कोरिया, फिलिपीन्स से हैं। जो यहां पहुंच चुके हैं।
 

विज्ञापन
International Professional Boxing Championship: Indian boxers will fight with foreign boxers at the ridge grou
प्रोफेशनल बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष महेंद्र स्तान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर 23 जून को रिज मैदान पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें पांच भारत और पांच विदेशी मुक्केबाज दम दिखाएंगे। विदेशी मुक्केबाज चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शिमला पहुंच चुके हैं। इसमें हिमाचल के खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीतने वाले बॉक्सर सक्षम ठाकुर भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रोफेशनल बॉक्सिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र स्तान ने बताया कि विदेशी बॉक्सर रूस, वियतनाम, साऊथ कोरिया, फिलिपीन्स से हैं। जो यहां पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भविष्य में अलग-अलग जिले में खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जाएंंगी ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़े और नशे से दूर रहें। चैंपियनशिप में हर बाउट के विजेता को 51,000, उप विजेता को 31,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संघ के महासचिव यदुपति ठाकुर ने बताया कि यह पहला मौका होगा जब रिज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इन मुक्केबाजों के बीच होगा मुकाबला
प्रो. बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लाइट वेट का पहला मुकाबला भारत के लवप्रीत और वियतनाम के दाईपाट लाम में होगा। सुपर लाइट वेट के दूसरे मुकाबले में भारत के अर्जुन और फिलिपीन्स के जूआनटियो पाडडीस के बीच भिंड़त होगी। तीसरा मुकाबला वेल्टर वेट में कोरियो के जोईवॉन किंम और भारत के नितविर के बीच होगा। लाइट हेवी वेट के चौथे मुकाबले में हिमाचल से खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीत चुके सक्षम ठाकुर रूस के मुसालोव के साथ भिड़ेंगे। अंतिम लाइट हेवी वेट के मुकाबले में भारत के बॉक्सर कार्तिक रूस के मक्सिम राइटर के साथ भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed