फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Mandi Mahashivratri Festival: The Maha Kumbh of the Gods and Goddesses begins in Chhoti Kashi wi

अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव: जलेब के साथ छोटी काशी में देवी-देवताओं का महाकुंभ शुरू

Mon, 16 Feb 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Feb 2026 08:15 PM IST
सार

छोटी काशी मंडी के 500 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के साथ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया।

विज्ञापन
International Mandi Mahashivratri Festival: The Maha Kumbh of the Gods and Goddesses begins in Chhoti Kashi wi
अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के 500 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के साथ सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया। देव महाकुंभ की शुरुआत पारंपरिक जलेब से हुई। राज देवता माधो राय के दरबार से शाही ठाठ से निकली पहली जलेब पड्डल में पहुंचकर समाप्त हुई। आस्था के सैलाब के बीच जीप पर सवार होकर पड्डल पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले उपायुक्त कार्यालय परिसर में उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद उन्होंने राज माधो राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। यहीं से इस भव्य देव महाकुंभ की पहली पारंपरिक जलेब शुरू हुई।जलेब में स्थानीय लोग और देवलू अपने देवी-देवताओं के रथों के साथ झूमते-नाचते और गाते हुए शामिल हुए।

विज्ञापन

19 को मध्य और 22 फरवरी को अंतिम जलेब निकलेगी
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में तीन जलेब निकलती है। अब 19 फरवरी को मध्य और 22 फरवरी को अंतिम जलेब निकलेगी। अंतिम दिन चौहटा में जातर भी सजेगी, जहां पर सभी देवी देवता विराजमान होने के बाद अपने अपने मूल स्थानों की ओर रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed