फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   International level astroturf hockey field will be built in Kahlur Sports Complex for Rs. 7 crores, Anurag Tha

Bilaspur News: अनुराग ठाकुर बोले- सात करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान

Sat, 16 Sep 2023 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 05:35 PM IST
सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले के कहलूर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा। इस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
International level astroturf hockey field will be built in Kahlur Sports Complex for Rs. 7 crores, Anurag Tha
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कहलूर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा। इस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लुहणू इंडोर स्टेडियम में सरस्वती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान हिमाचल प्रांत के 33वीं तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। कहा कि जिले में राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, आठ करोड़ की लागत से बने एथलेटिक्स खेल मैदान समेत अन्य खेलों के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। अब जल्द ही खेल परिसर के हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी, ताकि बिलासपुर के साथ लगते अन्य जिलों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिले।

विज्ञापन


सरस्वती स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन देने के लिए जाना जाता है, लेकिन अब सरस्वती विद्यालयों के बच्चे खेलकूद के मामले में भी पीछे नहीं हैं। सरस्वती स्कूलों के भवन, शौचालय, मिड डे मील शेड और अन्य खेल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए सांसद निधि से छह करोड़ से अधिक की राशि व्यय की है। हिमाचल शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालयों में शिक्षा, खेल और संस्कार के साथ छठी कक्षा से ऊपर के बच्चों को किसी न किसी क्षेत्र में कौशल विकास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एथलेटिक्स में 312 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
तीन दिवसीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के 312 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 100, 200, 300, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और क्रॉस कंट्री जैसी खेलें होंगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन लाल केष्टा, महामंत्री दिला राम चौहान, प्रांत खेलकूद संयोजक युगल किशोर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed