फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra Mahakumbh of Gods and Goddesses ends with Lanka Dahan

Kullu: लंका दहन के साथ देवी-देवताओं के महाकुंभ कुल्लू दशहरा का समापन, सैकड़ों ने खींचा रथ

Mon, 30 Oct 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का सोमवार को लंका दहन के साथ समापन हो गया है। लंका दहन में अधिष्ठाता रघुनाथ सहित करीब 50 देवी देवताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
International Kullu Dussehra Mahakumbh of Gods and Goddesses ends with Lanka Dahan
लंका दहन के साथ कुल्लू दशहरा का समापन - फोटो : संवाद

विस्तार

लंका दहन की परंपरा के साथ ही कुल्लू में चल रहा सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन हो गया। कुल्लू दशहरा के अंतिम दिन भगवान रघुनाथ ने रथ में सवार होकर लंका पर चढ़ाई की। भगवान रघुनाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसके बाद भगवान रघुनाथ अपने देवालय सुल्तानुपर के लिए रवाना हो गए। वहीं, देवी-देवता भी अपने देवालयों की ओर प्रस्थान कर गए। रथयात्रा में 40 से अधिक देवी-देवता लाव-लश्कर के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार दोपहर बाद करीब 2:45 बजे भगवान रघुनाथ के रथ के पास देवताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सभी देवी-देवता रथ के पास अपने-अपनी तय जगह पर बैठे। 3:00 बजे भगवान रघुनाथ रथ में सवार हुए। परंपराओं का निर्वहन करने के बाद 3:15 बजे रथयात्रा शुरू हुई और भगवान रघुनाथ लंका दहन की परंपरा निभाने निकले। देवता बिजली महादेव, पिरड़ी महादेव, जुआणी महादेव, माता हिडिंबा, चामुंडा सहित कई अन्य देवता भी रथयात्रा के साथ आगे बढ़े। इसके बाद भगवान रघुनाथ कैटल ग्राउंड के पास रुके, जबकि लंका दहन की परंपरा का राजपरिवार के लोगों ने लंकाबेकर स्थित एक स्थान पर निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें माता हिडिंबा और राजपरिवार के लोगों की अहम भूमिका रही। लंका दहन की परंपरा के बाद भगवान रघुनाथ रथ मैदान में पहुंचे। इससे पहले कई देवता भगवान रघुनाथ से विदा लेकर अपने देवालयों की ओर रवाना हुए। रथ मैदान से पालकी में सवार होकर भगवान रघुनाथ अपने स्थायी शिविर सुल्तानपुर पहुंचे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि लंका दहन की परंपरा के साथ ही दशहरा का समापन हो गया है। दशहरा के दौरान सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के समक्ष शीश नवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed