प्रचंड हुए देवता, डीसी को मांगनी पड़ी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने पहुंचे बंजार घाटी के बाहु पंचायत के देवता पझारी पर एक निजी कंपनी की ओर से लगाया गया गेट गिर गया। इससे देवता के छत्र को नुकसान पहुंचा।
इसके बाद देवता ने सड़क में ही आसन लगा लिया। सूचना मिलते ही प्रशासन से एसडीएम डा. सुरेश जस्वाल मौके पर पहुंचे, लेकिन देवता ने उनकी एक न सुनी। सूत्रों की मानें तो नियमानुसार पहले देवता बलि के लिए अड़े रहे।
क्योंकि देव नियमों के अनुसार अगर इस प्रकार की कोई घटना होती है तो बलि देने के बाद ही शुद्धि मानी जाती है। लेकिन हाईकोर्ट के पशु बलि पर रोक के कारण ये संभव नहीं हो पा रहा था।
डीसी ने मांगी माफी
थक-हार कर एसडीएम के बाद मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राकेश कंवर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उपायुक्त ने देवता को मनाया और वायदा किया कि देवता जो कहेंगे वहीं होगा।
इसके बाद देवता शांत हुए। इधर, उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि उन्होंने देवता से माफी मांगी और नुकसान की भरपाई की बात कही है। देवता के कारदार विनोद ठाकुर का कहना है कि उपायुक्त और देवता के मध्य गुप्त बात हुई है।
इसके बाद देवता अस्थाई शिविर में आ गए हैं। हालांकि, इससे करीब एक घंटा तनाव का माहौल रहा। देवता अपने अस्थाई शिविर न जाने पर अड़े रहे।