माफी मांग कर डीसी ने भरा 7 लाख जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में हिस्सा लेने पहुंचे देवता लक्ष्मी नारायण पझारी बाहू पर गेट गिरने के मामले में उपायुक्त ने देवता के पास सात लाख एक हजार एक रुपये का जुर्माना भरा है।
उपायुक्त ने सोमवार देर शाम देवता के पास पहुंचकर माथा टेका और जुर्माने के तौर पर उक्त राशि अदा की। देवता के कारदार विनोद ठाकुर ने कहा है कि उपायुक्त देर शाम देवता के पास पहुंचे और चेक से राशि अदा की।
उल्लेखनीय है कि दशहरा उत्सव के पहले दिन लक्ष्मी नारायण मझारी दशहरा उत्सव में हिस्सा लेने आ रहे थे। इसी दौरान कुल्लू पहुंचने पर एक निजी कंपनी का गेट उन पर गिर पड़ा। इसके बाद देवता सड़क में आसन लगाकर बैठ गए।
देवता ने की थी बलि की मांग
बताया यह भी जा रहा था कि देवता बलि की मांग कर रहे हैं। चूंकि देव नियम अनुसार रथ पर इस प्रकार की अनहोनी होने के बाद बलि दी जाती है। लेकिन हाईकोर्ट के पशु बलि पर रोक के बाद ऐसा नहीं हो पाया।
इस पर उपायुक्त ने मौके पर पहुंच कर देवता से माफी मांगी थी। वायदा किया था कि देवता जो भी कहेंगे, निर्वहन किया जाएगा।
उपायुक्त एवं कुल्लू दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राकेश कंवर ने भी माना की देवता को चेक के माध्यम से राशि अदा की गई है। हालांकि उन्होंने इसे जुर्माना न बताकर नुकसान की भरपाई बताया।