फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international kabaddi player priyanka negi statement

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका नेगी बोलीं, क्रिकेट के बाद कबड्डी का सबसे ज्यादा क्रेज

Thu, 30 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 30 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
international kabaddi player priyanka negi statement

क्रिकेट के बाद देश में सबसे ज्यादा कबड्डी का क्रेज है। अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी ठोस खेल नीति बनाने की जरूरत है। खिलाड़ी देश का मान बढ़ाने को अपना पसीना बहाते हैं। 

विज्ञापन






प्रदेश में पॉलिसी बनने पर स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी में किसी तरह का भेदभाव नहीं हो सकेगा। यह कहना है भारत को एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब दिलाने वाली प्रियंका नेगी का। ईरान से जीतकर लौटी प्रियंका ने पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत की। 
विज्ञापन


कहा कि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी नौकरी नहीं मिलने पर मजबूरन पलायन कर जाते हैं। प्रदेश से प्रतिभाओं का पलायन रोकना जरूरी है। हरियाणा सरकार की तर्ज पर खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल पर तय लाखों के नकद इनाम और बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी को बढ़ावा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों को मिले परशुराम अवार्ड

international kabaddi player priyanka negi statement

प्रियंका से जब पूछा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार गोल्ड व सिल्वर मेडल वाली खिलाड़ी को एसआई पद और एक सिल्वर मेडल पर डीएसपी पद मिलना कहां तक सही है। 

इस सवाल के जवाब को टालते हुए प्रियंका ने कहा कि इसीलिए ठोस पॉलिसी की बात कही गई है, जिससे सभी खिलाड़ियों को उनका वाजिब हक मिल सके। प्रदेश में युवा खिलाड़ियों को परशुराम अवार्ड हर वर्ष दिया जाना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि आज क्रिकेट के बाद देश में कबड्डी का खूब क्रेज है। प्रो कबड्डी को भी इसका श्रेय जाता है। गिरिपार में कबड्डी की प्रतिभाएं छिपी हैं। शिलाई में कबड्डी हॉस्टल, बेहतर कोच कोच हों और कबड्डी की अकादमी खोली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed