{"_id":"65264e01598122101a0b22f3","slug":"international-girl-child-day-2023-shaly-wins-marathon-in-chamba-himachal-pradesh-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Girl Child Day: चंबा में मैराथन का आयोजन, शालू को 11 हजार का प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Girl Child Day: चंबा में मैराथन का आयोजन, शालू को 11 हजार का प्रथम पुरस्कार
Wed, 11 Oct 2023 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:57 PM IST
सार
सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि महिलाओं की भूमिका बेहतर समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। सूचना क्रांति के वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ी है।
विज्ञापन
शालू को सम्मानित करते सदर विधायक नीरज नैय्यर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला मुख्यालय में आयोजित मैराथन में शालू ने पहला, पल्लू ने दूसरा और सत्या ने तीसरा स्थान पाया। पहले तीन विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, आठ और छह हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। चौथे से लेकर दसवां स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागी सालवीं, प्रियंका, जाहिदा, चूनालोन, किर्ती, पल्लवी और कनिका को एक-एक हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित बालिका मैराथन को चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्यासागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने मैराथन के प्रथम दस विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र के साथ कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने जिले से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट में शामिल बालिकाओं को भी सम्मानित किया। 12वीं कक्षा की छात्राओं को सात हजार और दसवीं की छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि महिलाओं की भूमिका बेहतर समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। सूचना क्रांति के वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका और भी ज्यादा बढ़ी है। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी सहित स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
