फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inter College Sports Competition: Girls will also play football in Himachal from this session

इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता: हिमाचल में इस सत्र से छात्राएं फुटबाल भी खेलेंगी

Wed, 30 Aug 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 10:45 PM IST
सार

एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय एसपीयू की सत्र 2023-24 में होने वाली इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता के कैलेंडर में पहली बार फुटबाल खेल शामिल होगा।  

विज्ञापन
Inter College Sports Competition: Girls will also play football in Himachal from this session
एचपीयू व एसपीयू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की सत्र 2023-24 में होने वाली इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता के कैलेंडर में पहली बार फुटबाल खेल शामिल होगा।  इससे प्रदेश के कॉलेजों और दोनों विश्वविद्यालयों में पढ़ रहीं छात्रा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं फुटबाल खेल को लेकर महिला खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा। फुटबाल की इंटर कॉलेज प्रतियोगिता की होगी। वहीं, इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धाओं के लिए भी प्रदेश विवि की टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन


23 अगस्त को विवि में आयोजित एचपीयू की खेल एवं पाठ्येतर परिषद में बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कैलेंडर फुटबाल खेल शामिल किया जा रहा है। इससे फैसले से मंडी, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित अन्य कॉलेजों की महिला फुटबाल टीमों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के 12 कॉलेजों की ओर से फुटबाल को खेल कैलेंडर में शामिल करने की मांग की गई थी।  नए सत्र में हर खेल एवं युवा महोत्सव आयोजन करने वाले कॉलेजों को दिए जाने वाले बजट में 5 हजार की बढ़ोत्तरी कर इसे 35 हजार किया गया है। 5 हजार की बढ़ाई राशि से कॉलेज विजेता-उप विजेताओं के लिए नई ट्रॉफी खरीदेंगे। इस सत्र रनिंग ट्रॉफी का चलन समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


वार्षिक खेल फीस जमा करवाने के लिए कॉलेजों को लिखा
एचपीयू की खेल परिषद ही नए सत्र 2023-24 में छात्र-छात्राओं की अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए निदेशालय ने एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी से संबद्ध सभी कॉलेजों से वार्षिक स्पोर्ट्स फीस जमा करवाने के लिए सभी प्राचार्यों को पत्र जारी किया है। हर कॉलेज को पंजीकृत प्रति छात्र के हिसाब से 10 रुपये की की फीस निदेशालय को अदा करनी होगी। जिन कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम हैं, उन्हें न्यूनतम एक हजार की फीस ऑनलाइन जमा करवानी हेागी। इसके लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है। बीते सत्र में विवि ने 70 लाख का बजट खेल गतिविधियों के आयोजन पर खर्च किया था। इस बार 90 लाख रुपये मिलेंगे। विवि के निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम डॉ. हरि सिंह ने बताया कि कॉलेजों को 30 सितंबर तक दस रुपये प्रति छात्र के हिसाब से स्पोर्ट्स फीस जमा करवाने के लिए कहा है। सरदार पटेल विवि के कुलसचिव को भी पत्र की प्रति भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed