अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता: महिलाओं में ऊना, पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज विजेता
महाविद्यालय ऊना में महिला और पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। महिला वर्ग में सुंदरनगर को हराकर ऊना महाविद्यालय की टीम विजेता बनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में महिला और पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हुआ। महिला वर्ग में सुंदरनगर को हराकर ऊना महाविद्यालय की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग में मंडी की टीम ने मेजबान ऊना महाविद्यालय को मात दी है। आयोजन सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर खेले गए पहले मुकाबले में महिला वर्ग में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना और महाराज लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय सुंदरनगर, मंडी टीम आमने सामने रही। इसमें ऊना की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कड़े संघर्ष में सुंदरनगर टीम पर 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
ऊना की तरफ से एकमात्र गोल मृदुला ठाकुर ने पहले हाफ के सातवें मिनट में दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। पुरुष वर्ग में फाइनल ऊना और मंडी कॉलेज के बीच हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों एक-एक गोल कर सकीं। इससे मुकाबला बराबरी पर रहा। जीत हार का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें मंडी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कड़े संघर्ष में ऊना कॉलेज को 4-3 से मात देकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। दोनों प्रतियोगिताओं के विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक डॉ. सुनील सेन रहे। मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पुलिस उपाधीक्षक अजय ठाकुर रहे।