फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Instructions to cancel tenders of contractors who delay work

Shimla News: काम लटकाने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने के निर्देश

Mon, 05 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions to cancel tenders of contractors who delay work
मेयर निर्माण कार्यों की मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं कर रहे कई ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में ठेकेदारों की लेटलतीफी से अब जनता से जुड़े निर्माण कार्य नहीं लटकेंगे। नगर निगम ने काम शुरू करने में देरी करने वाले ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को टाउनहॉल में अधिकारियों की बैठक बुलाकर यह निर्देश जारी किए। बैठक में सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर, सहायक अभियंता और सभी वार्डाें में कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। महापौर ने इनसे हर वार्ड में चल रहे कामों की रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने बताया कि अगले छह महीने के भीतर शिमला शहर में करीब छह करोड़ रुपये के नए काम होने हैं। हर वार्ड में अभी दो से तीन काम चल रहे हैं। इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। महापौर ने पूछा कि वार्डाें में काम शुरू करने में क्यों देरी हो रही है। टेंडर अवार्ड होने के बावजूद यदि ठेकेदार तय अवधि के भीतर काम शुरू नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इनके टेंडर रद्द कर दोबारा आमंत्रित किए जाएं। साथ ही ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाए जो काम लटका रहे हैं। महापौर ने कहा कि पार्षदों से इस बारे में शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए कि काम शुरू नहीं हो रहे। महापौर ने कहा कि हर माह अभियंता अपने वार्डाें में चल रहे कामों की रिपोर्ट तैयार करेंगे और इसे बैठक में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article