{"_id":"653a95603a1a4d6a12056517","slug":"instructions-given-to-build-a-road-in-chamba-on-its-land-bordering-jammu-and-kashmir-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में जम्मू-कश्मीर से लगती अपनी जमीन पर सड़क बनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में जम्मू-कश्मीर से लगती अपनी जमीन पर सड़क बनाने के दिए निर्देश
Thu, 26 Oct 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:07 PM IST
सार
प्रधान सचिव गुरुवार को पड़ोसी राज्य के साथ लगते चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र पधरी जोत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने वन विभाग को यहां रकबे तैयार करने, लोक निर्माण विभाग को अपनी जमीन पर सड़क बनाने और उसे पक्का करने समेत संबंधित पंचायत को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रधान सचिव वन विभाग ओंकार शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के साथ लगती हिमाचल प्रदेश की जमीन पर सड़क बनाने के प्रधान सचिव वन विभाग ओंकार शर्मा ने निर्देश दिए। प्रधान सचिव गुरुवार को पड़ोसी राज्य के साथ लगते चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र पधरी जोत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने वन विभाग को यहां रकबे तैयार करने, लोक निर्माण विभाग को अपनी जमीन पर सड़क बनाने और उसे पक्का करने समेत संबंधित पंचायत को कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उन्होंने जिला प्रशासन को कहा कि पधरी जोत को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करे। गौर रहे कि पधरी जोत क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर की ओर से कब्जा कर यहां सड़क बनाने समेत अन्य गतिविधियों को लेकर मामला काफी गर्मा चुका है। जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के जिलाधीशों ने अपने-अपने क्षेत्रों के जमीनी कागजात तक केंद्र सरकार को दिखाए थे, जिसमें यह भी सामने आया था कि चंबा की जमीन पर जम्मू-कश्मीर का कब्जा है।
विज्ञापन