फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Installment of Kisan Samman Nidhi released for lakhs of farmers in Himachal

हिमाचल में लाखों किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की किस्त जारी

Fri, 14 May 2021 04:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 May 2021 04:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी की है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य में इस योजना के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई थी, जिसके तहत आए सहयोग के तौर पर छोटे तथा सीमांत किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जा रही है। 

विज्ञापन
Installment of Kisan Samman Nidhi released for lakhs of farmers in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लाखों किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के तहत दो-दो हजार रुपये की आर्थिक मदद जारी की गई है। प्रदेश में किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये आ गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी की है।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य में इस योजना के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई थी, जिसके तहत आए सहयोग के तौर पर छोटे तथा सीमांत किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष की राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र, कुल राज्य सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 13.62 प्रतिशत का योगदान देता है। राज्य में लगभग 9.97 लाख कृषक परिवार हैं, जिनमें लगभग 89 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत न्यूनतम आर्थिक लाभ की आठवीं किश्त जारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र के लिए 642.47 करोड़ का बजट का प्रावधान किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत वर्ष 2021-22 के लिए 642.47 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान समुदाय को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस परियोजना, कृषि से संपन्नता योजना, कृषि कोष, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना, जायका चरण-2, जल से कृषि को बल योजना जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं।

मोदी सरकार सदा से किसान हितैषी रही : अनुराग

 केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त के तहत 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19000 करोड़ से अधिक की राशि जारी करने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। कहा कि अन्नदाता के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई यह बेहतरीन योजना है।

अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार सदा से किसान हितैषी रही है। प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों में जितने कदम उठाए हैं, उतना पिछले 70 सालों में कोई सरकार नहीं कर पाई। बिना किसी भेदभाव पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त के रूप में 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed