{"_id":"6a01bed0aa803ee77c05dc52","slug":"inspirational-books-are-becoming-the-first-choice-of-youth-shimla-news-c-19-sml1002-719516-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रेरणादायक किताबें बन रही \nहैं युवाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रेरणादायक किताबें बन रही हैं युवाओं की पहली पसंद
विज्ञापन
पुस्तक मेले में 5 दिन में चार हजार से अधिक बिकातें बिकीं
पाठकों को दी जा रही 20 से 50 फीसदी तक की छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित पुस्तक मेले में प्रेरणादायक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी किताबें युवाओं की पहली पसंद बन रही हैं। मेले में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा पाठक पहुंच रहे हैं जो करिअर, सफलता, आत्मविश्वास और मोटिवेशन से संबंधित पुस्तकों की खरीदारी कर रहे हैं।
मेले में जीवन प्रबंधन, सकारात्मक सोच, उद्यमिता और महान व्यक्तित्वों की जीवनी से जुड़ी किताबों की सबसे अधिक मांग है। पुस्तक खरीदने पहुंचे युवा सुभाष शर्मा ने बताया कि डिजिटल दौर में भी किताबें उन्हें नई सोच और प्रेरणा देती हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों की स्टोरी बुक्स भी खूब बिक रही हैं। कई छात्र अपने दोस्तों और परिवार के लिए किताबें उपहार स्वरूप खरीद रहे हैं। 14 मई तक चलने वाले इस मेले में मेले में विभिन्न राज्यों के करीब एक हजार प्रकाशकों की एक लाख से अधिक पुस्तकें बिक्री के लिए रखी गई है। धार्मिक साहित्य, उपन्यास और ऐतिहासिक पुस्तकों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। शाम के समय मेले में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है।
पुस्तक मेले के आयोजक मोहित जैन ने बताया कि पांच दिन में चार हजार से अधिक किताबों की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हिंदी किताबों पर 20 फीसदी और अंग्रेजी की किताबों पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है। पद्मबुक कंपनी के सौजन्य से आयोजित इस मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), विभिन्न निजी प्रकाशन संस्थान और हिमाचल के स्थानीय लेखक और प्रकाशको ने भी भाग लिया है।