फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Initiative of Municipal Corporation Shimla: Records of British and other people born in the capital after 1870

नगर निगम शिमला की पहल: 1870 के बाद राजधानी में जन्मे अंग्रेजों और अन्य लोगों का ऑनलाइन मिलेगा रिकॉर्ड

Mon, 25 Sep 2023 10:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:34 AM IST
सार

नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि अभी इंग्लैंड से कई लोग अपने उन पूर्वजों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए शिमला आते हैं, जो 1870 के बाद शिमला में पैदा हुए या यहीं उनकी मौत हो गई थी। नगर निगम की इस ऑनलाइन सुविधा से उन्हें लाभ होगा।

विज्ञापन
Initiative of Municipal Corporation Shimla: Records of British and other people born in the capital after 1870
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 1870 के बाद जन्मे अंग्रेजों और देश के अन्य क्षेत्रों के लोगों का रिकॉर्ड ऑनलाइन मिलेगा। नगर निगम शिमला वर्ष 2015 तक के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र घर बैठे ऑनलाइन मुहैया करवाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बताया कि अभी इंग्लैंड से कई लोग अपने उन पूर्वजों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए शिमला आते हैं, जो 1870 के बाद शिमला में पैदा हुए या यहीं उनकी मौत हो गई थी। नगर निगम की इस ऑनलाइन सुविधा से उन्हें लाभ होगा। नई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने अपने आईटी विभाग को साॅफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


इस साल के अंत तक लोगों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।  खास बात यह है कि शिमला में जन्मे हजारों ब्रिटिश नागरिकों को भी अपने पूर्वजों के जन्म या मृत्यु के प्रमाण पत्र घर बैठे मिल सकेंगे। अभी शिमला घूमने आने वाले कई नागरिक यादों के तौर पर पूर्वजों के जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम में जाकर हासिल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2015 से पहले शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में जन्मे सबच्चों के प्रमाण पत्र नगर निगम शिमला ही जारी करता है। कमला नेहरू अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रदेश भर से आने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव होते हैं। साल 2015 से पहले के जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड निगम के पास है। इसके बाद का रिकॉर्ड अस्पतालों में मिलता है।


निजी अस्पतालों, घर में जन्मे बच्चे का रिकॉर्ड भी मिलेगा
शहर के निजी अस्पतालों और घरों में जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन होगा। लोग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करेंगे। फीस भरने के बाद प्रमाण पत्र मिलेगा। अभी नगर निगम कार्यालय में लिखित आवेदन करने पर ही ये प्रमाण पत्र मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed