फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Information given to students about road safety measures in Chamba

Chamba News: चंबा में डॉक्टर हेम सिंह खन्ना ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा उपायों पर बांटा ज्ञान

Wed, 17 Jan 2024 12:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jan 2024 12:09 PM IST
सार

डॉक्टर ने बताया कि 25 प्रतिशत चोटों में बड़े सर्जिकल हस्तक्षेप की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना मानव चेहरे को पूरी तरह से बर्बाद और विकृत कर सकती है, जिसके विनाशकारी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Information given to students about road safety measures in Chamba
हेम सिंह खन्ना ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा उपायों पर बांटा ज्ञान - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में राष्ट्रीय आघात(ट्राॅमा ) जागरूकता शिविर के सौजन्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत डॉक्टर हेम सिंह खन्ना ने विद्यालय के बच्चों व स्टाफ को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा कदमों के बारे में जागरूक किया। डॉक्टर ने बताया कि 25 प्रतिशत चोटों में बड़े सर्जिकल हस्तक्षेप की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना मानव चेहरे को पूरी तरह से बर्बाद और विकृत कर सकती है, जिसके विनाशकारी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परिणाम हो सकते हैं।  बताया कि दुर्घटना के बाद 60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहा जाता है।

विज्ञापन


इस दौरान मरीज को पार्षद स्थिति में रखने की जरूरत होती है। उसे ले जाने में स्ट्रक्चर का इस्तेमाल होना चाहिए, वह रक्तस्राव होने पर दबाव से रक्त को रोकना चाहिए, जानकारी होने पर सीपीआर दिया जाना भी किसी की जान बचा सकता है, उन्होंने बताया कि अच्छी क्वालिटी का हेलमेट सही तरीके से पहनना चाहिए और हमेशा सीट बेल्ट पहनकर ही गाड़ी चलानी चाहिए और सभी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन भी दुर्घटना का अहम कारण हो सकता है।  विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जनरोटियां ने डॉक्टर हेम सिंह खन्ना का अहम जानकारी प्रदान करने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed