Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Udaipur won the cricket tournament by defeating Rajnagar

Chamba News: उदयपुर ने राजनगर को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Udaipur won the cricket tournament by defeating Rajnagar
चंबा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुई। खिताबी मुकाबले में उदयपुर की टीम ने राजनगर को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिले के आठ विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजनगर की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 114 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु कपूर ने 32 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 59 रन बनाए। अभय ने नाबाद 16 और शिवेन ने 13 रन का योगदान दिया। उदयपुर के दिव्यांश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर की टीम ने 12.4 ओवर में नौ विकेट खोकर 116 रन बनाकर जीत हासिल की। क्षितिज ने 16 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाए। आयुष ने 19 और गौरव ने 13 रन का योगदान दिया। राजनगर के प्रिंस और मयंक ने तीन-तीन विकेट लिए। उदयपुर के गौरव को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विधायक डॉ. हंसराज ने जिला क्रिकेट संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने कियानी के मलाण मैदान के लिए दो लाख और जिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed