Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Garh Mata road remains incomplete even after two decades; devotees face hardship.

Chamba News: गढ़ माता सड़क दो दशक बाद भी अधूरी, श्रद्धालु परेशान

Tue, 10 Nov 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Garh Mata road remains incomplete even after two decades; devotees face hardship.
तेलका (चंबा)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गढ़ माता मंदिर तक सड़क पहुंचाने की मांग करीब दो दशक बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। वर्ष 2006 के आसपास झौड़ा से मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह किनोट तक ही पहुंच पाया। इसके आगे निर्माण कार्य अधूरा रहने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आज भी कठिन पैदल सफर करना पड़ रहा है। किनोट से मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब तीन से चार घंटे की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है।
विज्ञापन


गढ़ माता मंदिर में अश्विन माह की संक्रांति पर दो दिवसीय जातर मेले का आयोजन होता है। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं को जरूरी सामान भी पैदल ही मंदिर तक पहुंचाना पड़ता है। स्थानीय लोगों अमित कुमार, केवल कुमार, नीरज सिंह, दलीप कुमार का कहना है कि झौड़ा से गढ़ माता मंदिर तक सड़क पहुंचने से दियोल, किनोट, अटालु, मदराणी, चिंगलाणु, शलदंर, कराउड़, चिहोट, भरेभूण और राजा का डेरा सहित आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है। गढ़ माता क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां पर्यटन गतिविधियों के विकास की संभावनाओं को लेकर पूर्व में विभागीय निरीक्षण भी किया जा चुका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क बनने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण की संभावनाओं का आकलन करने के लिए विभागीय टीम भेजकर प्राक्कलन तैयार करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed