{"_id":"66eeb9f96b04e67cc604f625","slug":"information-given-on-preparation-for-upsc-exam-shimla-news-c-19-sml1001-413121-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की दी जानकारी
विज्ञापन
संजौली कॉलेज में मनाया ऑडिट दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में ऑडिट दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कॉलेज में राष्ट्रीय ऑडिट और अकाउंट अकादमी ने सिविल सेवा परीक्षा और वित्तीय साक्षरता को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने को व्याख्यान आयोजित किया। भारतीय लेखा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों राम भजन, नवीद एहसान भट्ट और आश्रिता ने विद्यार्थियों को विषय को लेकर जानकारी दी।
कार्यक्रम में कॉलेज के वाणिज्य विभाग के शिक्षक डाॅ. रविंद्र डोगरा, डॉ. हर्ष भारद्वाज, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. रीना ठाकुर, अनुपम वर्मा, साक्षी और श्वेता के अलावा वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नवीद ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर जानकारी दी । उन्होंने धर्मशाला, काजा, लंदन और वॉशिंगटन के अपने दौरे के अनुभव को भी छात्रों के साथ साझा किया। राम भजन ने सीएजी के बारे में बताया कि यह केंद्र सरकार की वित्तीय गतिविधियों और धन के होने वाले व्यय के रिकाॅर्ड का ऑडिट करती है। आश्रिता ने छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर सवाल पूछे।