फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   inflation: Tomatoes and onions are available at Rs 150 per kg in Malana

महंगाई की मार: मलाणा में 150 रुपये किलो मिल रहे टमाटर और प्याज

Tue, 20 Aug 2024 10:19 AM IST
Krishan Singh बलदेव राज, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
बलदेव राज, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2024 10:19 AM IST
सार

2500 की आबादी वाले ऐतिहासिक गांव मलाणा में टमाटर और प्याज 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। 

विज्ञापन
inflation: Tomatoes and onions are available at Rs 150 per kg in Malana
Tomato - फोटो : iStock

विस्तार

20 दिन पहले आपदा का कहर झेलने वाले मलाणा के बाशिंदों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ रही है। 2500 की आबादी वाले ऐतिहासिक गांव मलाणा में टमाटर और प्याज 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। दुकानों में टमाटर और प्याज तीन से चार गुना महंगा बिक रहा है। इतना ही नहीं आलू भी मलाणा में 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। अन्य खाने-पीने की वस्तुएं भी तीन से चार गुना महंगी हैं। गौरतलब है कि मलाणा में बाढ़ के बाद सड़क बंद है। मजदूर के माध्यम से प्रशासन मलाणा तक राशन पहुंचा रहा है। सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन


इसे बहाल होने में अभी समय लगेगा। मलाणा में बादल फटने की घटना से पहले करीब 100 वाहन फंसे हैं।  इनमें कुछ टैक्सियां भी हैं। जिनके भी यह वाहन हैं वे अब प्रशासन और सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। हालांकि मलाणा में दो जल विद्युत परियोजनाएं हैं। ऐसे में परियोजनाओं के चलते सड़क के जल्द बहाल होने की उम्मीद है। बहरहाल जिस तरह से मलाणा में खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़े हैं, उससे लोगों की मुश्किलें राशन पहुंचने के बावजूद कम नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन


गांव तक सामान लाने की 1500 रुपये लग रही मजदूरी
मलाणा तक सामान पहुंचाने में पड़ रही ढुलाई लोगों की जेब ढीली कर रही है। नेपाली मजदूर जरी-मलाणा सड़क में मलाणा-एक डैम से कुछ दूरी से मलाणा तक प्रति बोझा 1500 रुपये ले रहे हैं। ढुलाई का यह खर्च अधिक होने से सामान की कीमतों में इजाफा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाणा में राशन की ढुलाई पर 1500 रुपये एक बोझा के देने पड़ रहे हैं, जिससे सामान की कीमतें भी बढ़ गई हैं। गांव के कुछ राशन पहुंच गया है, लेकिन अभी मलाणा में कुछ और राशन की आवश्यकता है। -राजू राम, प्रधान, मलाणा पंचायत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed