फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Inflation shock after elections, cement becomes costlier by five rupees in Himachal

महंगाई का एक और झटका: हिमाचल में चुनावों के बाद पांच रुपये महंगा हुआ सीमेंट

Mon, 12 Dec 2022 06:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Dec 2022 06:05 PM IST
सार

सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी की है। सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सीमेंट और सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते घर बनाने वाले लोगों को झटका लगा है। 

विज्ञापन
Inflation shock after elections, cement becomes costlier by five rupees in Himachal
सीमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद महंगाई का एक और झटका लगा है। सोमवार को सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी। सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सीमेंट और सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते घर बनाना अब और महंगा हो जाएगा। पिछले एक माह में सीमेंट के दामों में 15 से 20 रुपये का इजाफा हुआ है। एसीसी सुरक्षा सीमेंट के एक बैग के दाम अब 445 रुपये पहुंच गए हैं। एसीसी गोल्ड नाम से बिकने वाला सीमेंट अब 485 रुपये प्रति बैग मिल रहा है। एक महीना पहले एसीसी सुरक्षा 425 रुपये था, जबकि एसीसी गोल्ड 470 रुपये था।

विज्ञापन


दूसरी सीमेंट कंपनियों के दाम भी बढ़े हैं। 430 रुपये प्रति बैग बिकने वाला अंबुजा सीमेंट अब 445 रुपये में मिल रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम प्रति बैग 420 रुपये से बढ़कर एक माह के अंदर ही 435 रुपये हो गए हैं। इसके अलावा 15 दिनों के भीतर ही सरिया की कीमत 6,000 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 6,600 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई है। सीमेंट, सरिया के अलावा रेत, बजरी और ईंटों के दामों में भी कुछ दिन पहले उछाल आया था। सरिया सीमेंट के विक्रेता सतपाल एंड कंपनी के मालिक सतपाल, कृष्ण लाल एंड कंपनी के मालिक पवन बरूर ने बताया कि सीमेंट और सरिया के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पांच रुपये और पिछले माह भी पांच से 10 रुपये प्रति बैग बढ़ोतरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed