फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   industry minister Bikram singh summoned to delhi by BJP high command

सियासी बदलाव की सुगबुगाहट: अब मंत्री बिक्रम सिंह की दिल्ली दरबार में हाजिरी

Sat, 20 Nov 2021 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर उन्हें बेटे की शादी का निमंत्रण दिया। बिक्रम ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपिंद्र यादव और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
industry minister Bikram singh summoned to delhi by BJP high command
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद प्रदेश में सियासी बदलाव की सुगबुगाहट के बीच जयराम सरकार के मंत्रियों का दिल्ली प्रवास का क्रम जारी है। जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा और जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर के बाद अब उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई है। 

विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर उन्हें बेटे की शादी का निमंत्रण दिया। बिक्रम ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपिंद्र यादव और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो इन मुलाकातों के दौरान प्रदेश के सियासी घटनाक्रमों पर भी अनौपचारिक बातचीत हुई। फिलहाल, मंत्री मुलाकात कर प्रदेश लौट आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कई अन्य मंत्री भी दिल्ली का रुख कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed