फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Industry manager body found Hanging From Tree in Bilaspur in Himachal Pradesh

छुट्टियों पर घर आए उद्योग विभाग के जीएम ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 Jan 2020 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jan 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Industry manager body found Hanging From Tree in Bilaspur in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल की कोठी पंचायत के पलसोटी गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने वाला व्यक्ति उद्योग विभाग में बतौर जीएम तैनात था। वर्तमान में वह केलांग में अपनी सेवाएं दे रहा था, जबकि आजकल छुट्टियों के चलते घर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि पवन कुमार (43) पुत्र सूरत राम का शव पेड़ से लटका मिला। बेटे के शव को पेड़ से लटकते हुए उसकी मां ने देखा। मां के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोठी पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आखिर पवन ने फंदा क्यों लगाया। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए है। एएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पवन की बुजुर्ग मां बेटे की मौत से बेसुध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed