फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Industrialist said - Rising Himachal will remain a mega hit like Viverant Gujarat

इन्वेस्टर मीट धर्मशाला: उद्योगपति बोले- वाइवरेंट गुजरात की तरह मेगा हिट रहेगा राइजिंग हिमाचल

Thu, 07 Nov 2019 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Nov 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Industrialist said - Rising Himachal will remain a mega hit like Viverant Gujarat
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में मौजूद प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के पहले दिन गुरुवार को देश के बडे़ उद्योगपतियों ने प्रधानमंत्री पीएम मोदी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े। उद्योगपतियों ने कहा कि राइजिंग हिमाचल भी वाइवरेंट गुजरात की तरह मेगा हिट रहेगा। पीएम मोदी के कार्यों का आज देश के कई राज्यों में अनुसरण हो रहा है। दुनिया का भारत को देखने का नजरिया भी बदला है। गुरुवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छह उद्योगपतियों सहित संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत ने उपलब्धियां गिर्नाइं।

विज्ञापन


भारतीय उद्योग संघ के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि हिमाचल की ग्लोबल इन्वेस्टर मीट ने वाइवरेंट गुजरात की याद दिला दी है। हिमाचल के पास देश का प्रमुख औद्योगिक हब बनने के लिए अपार संभावनाएं विद्यमान हैं।अदानी कंपनी के निदेशक प्रणव अदानी ने कहा कि मैं पीएम मोदी के साल 2003 में हुए गुजरात वाइवरेंट से आजतक प्रभावित हूं।
विज्ञापन


उस समय मेरी उम्र 20 साल थी। उनके दिखाए रास्ते पर मैं चल रहा हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नए भारत का निर्माण किया है।गुजरात में हुआ वाइवरेंट गुजरात प्रधानमंत्री की ही दूरदर्शिता का परिणाम था, जिसने आज के गुजरात की नींव रखी। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का वातावरण निवेश के लिए देश में सबसे उपयुक्त है। पीएम मोदी के आने के बाद देश में माहौल बदला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में एयर कनेक्टिीविटी बढ़ाने की मांग

ऊर्जा एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जीएमआर समूह के अध्यक्ष श्रीनिवास बोमिदला ने कहा कि प्रदेश में निवेश का अनुभव उनके लिए बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी चंबा में बिजली उत्पादन करेगी। उन्होंने पीएम से हिमाचल में एयर कनेक्टिीविटी बढ़ाने की मांग की।

भारती एंटरप्राइज लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने कहा कि भारती एंटरप्राइज प्रदेश में लगभग 15 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रहा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में अहम भूूमिका निभाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगले चार साल के दौरान हिमाचल में चार हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। उन्होंने फाइबर लाइनें बिछाने के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को कम करने की मांग की। टावर लगाने की औपचारिकताओं में भी कुछ छूट मांगी।

एमेजॉन इंडिया के कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने कहा कि ऐमेजॉन के साथ 20 लाख महिला उद्यमी जुड़ी हुई हैं। समूह ने उद्यमियों के उत्पादों को बाजारों तक पहुंचाने के अतिरिक्त लाखों रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्थानीय कारोबार को उनकी कंपनी विश्व का बाजार उपलब्ध करवाएगी।

अबुधाबी के उद्योगपति ने खुद को बताया मोदी का चेला

अबुधाबी से आए बीआरएस हॉल्डिंग कंपनी के चेयरमैन बीआर शेट्टी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेला हूं। इन्वेस्टर मीट में एक उद्योगपति के नाते नहीं आया हूं। पीएम का फॉलोअर बनकर मैं यहां आया हूं। शेट्टी की इन बातों पर कार्यक्रम में खूब ठहाके लगे। पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने हिमाचल के साथ-साथ कश्मीर और लद्दाख में भी निवेश करने की इच्छा जताई।

फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में यूएई देगा साथ
धर्मशाला। भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत एचई अहमद अलबाना ने कहा कि यूएई ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में प्रदेश का सहयोगी देश है और इस समारोह को मेगा हिट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के कुशल नेतृत्व के चलते ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंध उच्च स्तर पर है। यूएईए संयुक्त राज्य और चीन के बाद भारत का उद्योग में तीसरा सबसे बड़ा सहयोगी देश है। उन्होंने कहा कि भारत को फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में यूएई पूरा साथ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed