{"_id":"69c533e8303fea6fbc0c2498","slug":"indira-gandhi-sports-complex-may-be-expanded-shimla-news-c-19-sml1002-696312-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर \nका हो सकता है विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर का हो सकता है विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में आए सीएम ने दिया आश्वासन
सीएम सुक्खू के जन्मदिन पर 93 युवाओं ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य युवा बोर्ड और युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 62वें जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 93 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सीएम सुक्खू भी शामिल हुए। सीएम सुक्खू ने खेल परिसर के विस्तार की मांग पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। परिसर के पास दस बीघा जमीन खाली पड़ी है। इस पर खेल परिसर का विस्तार होने से खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।
युवा कांग्रेस कार्यालय सचिव मान सिंह ठाकुर ने बताया कि रक्तदान शिविर राज्य युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। छत्तर ठाकुर ने राज्य में खेल बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री से मांग की। इसके साथ ही इंदिरा गांधी खेल परिसर के साथ लगती लगभग 10 बीघा खाली भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय खेल परिसर के विस्तार से प्रदेशभर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक हरीश जनारथा, विधायक सुरेश कुमार और महाधिवक्ता अनूप रतन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छतर सिंह ठाकुर से शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और सहयोग करने वाले सभी साथियों व मेडिकल टीम का धन्यवाद किया।