फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Indian Council of Medical Research: covid recovered patients may infected with tuberculosis

कोरोना को मात देने वालों में बढ़ा टीबी का खतरा, आईसीएमआर ने किया शोध

Wed, 28 Jul 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jul 2021 11:03 AM IST
सार

चंबा जिले में अब तक 11 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। ठीक हो चुके कई मरीजों में खांसी की शिकायत हो रही है।

विज्ञापन
Indian Council of Medical Research: covid recovered patients may infected with tuberculosis
टीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों में ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) बीमारी का खतरा बढ़ गया है। ऐसे लोगों को टीबी से बचाने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की टीम निरीक्षण के लिए जल्द चंबा का दौरा करेगी। आईसीएमआर यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी तैनात करेगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों की रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कोविड इलाज के दौरान स्टेरॉयड का इंजेक्शन लगवाने वाले मरीज भले ही कोरोना को मात दे चुके हैं, लेकिन ऐसे मरीजों को अब टीबी रोग चपेट में ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे रोगियों की पहचान कर तुरंत उनका उपचार शुरू करेगा। 
विज्ञापन


चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात एमडी मेडिसिन डॉ. संजय कश्यप ने बताया कि आईसीएमआर की ओर से जल्द ही एक टीम चंबा भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को हराने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना की डाइट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे लोग प्रोटीन युक्त आहार का लें। घरों में सफाई रखें। गंदगी वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें। उल्लेखनीय है कि चंबा जिले में अब तक 11 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। ठीक हो चुके कई मरीजों में खांसी की शिकायत हो रही है। ऐसे में टीबी की आशंका बन रही है। संवाद


आईसीएमआर ने किया है शोध
आईसीएमआर ने शोध किया है कि कोरोना के इलाज के दौरान स्टेरॉयड के इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों में टीबी के लक्षण दिख रहे हैं। चंबा में पहले से ही टीबी के मरीज ज्यादा हैं, इसलिए आईसीएमआर के विशेषज्ञ डॉक्टर यहां निरीक्षण करने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed