फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   indian china clash jammu and kashmir fifty buses sent to ladakh via Manali route

चीन से तनातनी के बीच मनाली के रास्ते लद्दाख भेजी गईं जम्मू-कश्मीर की 50 बसें

Wed, 17 Jun 2020 12:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jun 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
indian china clash jammu and kashmir fifty buses sent to ladakh via Manali route
सांकेतिक तस्वीर

चीन से तनातनी के बीच मनाली के रास्ते लद्दाख के लिए पचास से ज्यादा बसों को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इन बसों में सैकड़ों की संख्या में मजदूरों को भेजा गया है जिनकी मदद से लेह-लद्दाख के इलाकों में निर्माण कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि आम तौर पर जम्मू से सीधे लेह-लद्दाख के लिए बसों को रवाना किया जाता था। लेकिन ताजा हालात और काफिले को सुरक्षित उन इलाकों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल के मनाली से होकर जाने वाले लंबे रास्ते को इन मजदूरों को पहुंचाने के लिए चुना गया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पहले सिर्फ सेना ही इस रास्ते का इस्तेमाल करती थी। लेकिन तनाव के बीच सुरक्षित विकल्प के तौर पर इस रास्ते को अन्य लोगों को भी पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि इसी रास्ते से ही बसें वापस आएंगी और आगे भी कुछ समय तक इस रूट का ही प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed