{"_id":"5fbe5d4a43a5e25c4e1054d7","slug":"indian-army-soldier-killed-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल पहले सेना में भर्ती हिमाचल के गबरू ने अरुणाचल में पाई शहादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल पहले सेना में भर्ती हिमाचल के गबरू ने अरुणाचल में पाई शहादत
Wed, 25 Nov 2020 08:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Nov 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का एक और जवान देश पर कुर्बान हुआ है। जिला सिरमौर के राजगढ़ की बोहल टालिया पंचायत के धार पजेरा गांव के अंचित शर्मा (22) ने अरुणाचल में एलएसी पर शहादत पाई है। इकलौते पुत्र को खोने की सूचना के बाद दादा-दादी और माता-पिता गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 21 डोगरा यूनिट के जवान अरुणाचल में सैन्य ऑपरेशन के लिए एलएसी पर माजा पोस्ट से जिलेमा पोस्ट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिरमौर के अंचित शर्मा हादसे में शहीद हो गए। शहीद के ताया सुदेश शर्मा ने बताया कि अंचित पिछले वर्ष ही सेना में भर्ती हुआ था। 45 दिन की छुट्टी काटने के बाद वह इसी वर्ष 24 अक्तूबर को ड्यूटी लौटा था।
विज्ञापन
उधर, सैनिक वेलफेयर बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने अंचित के शहीद होने की आधिकारिक सूचना मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर 27 नवंबर तक डिब्रूगढ़ पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव देह दिल्ली व चंडीगढ़ होते हुए पैतृक गांव लाई जाएगी। शहीद जवान अपने पीछे पिता राजेश शर्मा, माता सुनीता शर्मा के अलावा 20 वर्षीय बहन नितिका शर्मा और दादा कृष्ण दत्त शर्मा, दादी शारदा देवी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के 23 वर्षीय जवान अंचित कुमार की शहादत पर शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा कि अंचित कुमार ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है और देश तथा प्रदेश उनके इस बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने शोकग्रस्त परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।