फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   india will construct new road to china border.

चीन बॉर्डर तक पहुंचने के लिए ये है सरकार का नया प्लान

Wed, 03 Jun 2015 09:49 AM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
india will construct new road to china border.

हिमाचल के किन्नौर से सटी चीन सीमा तक सेना अब आसानी से पहुंच सकेगी। इस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचने के लिए सरकार अब एक वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रही है। सत्रह किलोमीटर लंबी यह वैकल्पिक सड़क हिंदोस्तान-तिब्बत मार्ग का हिस्सा होगी।

विज्ञापन


लियो से चांगो तक इस सड़क के बनने से सामरिक महत्त्व का हिंदोस्तान तिब्बत मार्ग अब बार-बार अवरुद्ध नहीं होगा। किन्नौर और स्पीति की सीमा पर मलिंग पहाड़ी से लगातार भूस्खलन के चलते यह मार्ग वर्तमान में बार-बार अवरुद्ध होता है।
विज्ञापन


इसी समस्या के हल के लिए सरकार 70 करोड़ से लियो से चांगो तक यह वैकल्पिक मार्ग बना रही है। केंद्र की मदद से प्रदेश सरकार इस सड़क को बनाएगी। बीते दिन दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र ने इसे हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लिया गया फैसला

india will construct new road to china border.

किन्नौर के मलिंग में लगातार भू स्खलन से चीन सीमा तक जाने वाला हिंदोस्तान-तिब्बत मार्ग बार बार अवरुद्ध हो जाता है। हल्के हिमपात होने पर भी इस हाईवे से वाहन आगे नहीं जा पाते हैं। इसका तोड़ निकालने को सरकार ने लियो से चांगो तक वैकल्पिक सड़क बनाने का फैसला लिया है। सत्रह किलोमीटर इस सड़क के बनने पर लियो से न केवल चीन सीमा की दूरी तेरह किलोमीटर कम हो जाएगी।

हल्की बर्फबारी में भी यह रोड बंद नहीं होगा। लियो से चीन सीमा 63 किलोमीटर है। लियो से चांगो वाया मलिंग 30 किलोमीटर है। वैकल्पिक मार्ग बनने से ये दूरी 17 किलोमीटर रह जाएगी। इस वैकल्पिक मार्ग की ऊंचाई भी 800 मीटर कम हो जाएगी। वर्तमान में जा रही सड़क की ऊंचाई 3800 मीटर है।

किन्नौर के मलिंग में लगातार पहाड़ी खिसकने से दिक्कतें पेश आ रही थीं। समदो और कौरिक में सेना की पोस्ट है। सेना के जवान समय रहते बार्डर पर पहुंच सकें इसके लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते दिन इसे स्वीकृति दे दी है।- नरेश शर्मा, ईएनसी, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed