{"_id":"64c0c0823a5d0fcd860af8e3","slug":"india-england-test-match-from-7-to-11-march-in-hpca-stadium-dharamshala-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala Stadium: धर्मशाला स्टेडियम में 7 से 11 मार्च तक होगा भारत-इंग्लैंड में टेस्ट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala Stadium: धर्मशाला स्टेडियम में 7 से 11 मार्च तक होगा भारत-इंग्लैंड में टेस्ट मैच
Wed, 26 Jul 2023 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:15 PM IST
सार
धर्मशाला स्टेडियम में सात साल पहले मार्च 2017 में एक टेस्ट मैच हुआ था। इसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्वकप के पांच मैचों के बाद धर्मशाला को अगले साल टेस्ट मैच की मेजबानी का भी मौका मिल गया है। धर्मशाला स्टेडियम में 7 से 11 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच होगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन 2023-24 की घोषणा की। इसमें क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को एक टेस्ट मैच मिला है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी से शुरू होगी। अंतिम मैच धर्मशाला के खाते में आया है।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड की टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्तूबर को बांग्लादेश के साथ मैच खेलेगी। धर्मशाला स्टेडियम में सात साल पहले मार्च 2017 में एक टेस्ट मैच हुआ था। इसमें भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित किया था। मार्च 2022 में धर्मशाला को दूसरा टेस्ट मैच मिला था, लेकिन स्टेडियम की आउटफील्ड पूरी तरह से तैयार न होने के चलते मैच इंदौर शिफ्ट किया गया। अब फिर से धर्मशाला को टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
टेस्ट मैच मिलना गौरव की बात
प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि अक्तूबर में आईसीसी वर्ल्ड कप के पांच मैचों के बाद अगले साल टेस्ट मैच की मेजबानी मिली है। धर्मशाला स्टेडियम में भारतीय टीम 7 मार्च 2024 को इंग्लैंड के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला खेलेगी। अब तो धर्मशाला स्टेडियम की आउटफील्ड भी नई है और यहां टेस्ट सीरीज का रोमांचक मुकाबला होगा। - विशाल शर्मा, संयुक्त सचिव, एचपीसीए
विज्ञापन