फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   independence day 2021: dogra scout jawans hurled national flag at Gangthangla, Manerang Pass and Ibex peak

हिमाचल: चार दिन पैदल चलकर 6620 मीटर ऊंची गंगथांगला चोटी पर फहराया तिरंगा

Mon, 16 Aug 2021 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/केलांग/काजा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/केलांग/काजा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 16 Aug 2021 05:54 PM IST
सार

डोगरा स्काउट के जवानों ने बर्फ से लदी चोटियों पर तिरंगा फहराकर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
independence day 2021: dogra scout jawans hurled national flag at Gangthangla, Manerang Pass and Ibex peak
डोगरा स्काउट समदो के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर डोगरा स्काउट समदो के जवानों ने 6620 मीटर ऊंची गंगथांगला चोटी पर तिरंगा फहराया। इसके अलावा जवानों ने दो और चोटियों पर भी तिरंगा फहराया है। मानेरंग पास और आईबेक्स चोटी इसमें शामिल रही। डोगरा स्काउट त्रिपिक ब्रिगेड के जवानों ने इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई थी।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश कुमार ने बताया कि मानेरंग, गंगथांगला और आईबेक्स चोटी पर चार दिन की ट्रैकिंग के बाद टीमें पहुंची। इन तीनों चोटियों तक पहुंचने के लिए ट्रैक काफी चुनौतीपूर्ण और खतरों से भरा है। यह अभियान भारत-पाक के बीच 1971 में हुए युद्ध की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर चलाया गया। डोगरा स्काउट के जवानों ने बर्फ से लदी चोटियों पर तिरंगा फहराकर युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


स्की स्लोप पर 60 मीटर लंबे 40 मीटर चौड़े दो तिरंगे बनाए
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के क्वांग गांव में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ग्रामीणों ने विशेष बना दिया। पहली बार यहां स्की स्लोप पर दो राष्ट्रीय ध्वज बनाए गए। 60 मीटर लंबे और 40 मीटर चौड़े दो तिरंगे बनाए। प्रशासन के अलावा युवाओं और होटेलियर एसोसिएशन ने इसमें सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज एक हफ्ते में दोनों झंडे बनाए गए। जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग का भी योगदान रहा। उपायुक्त पंकज कुमार ने कहा कि सभी लोगों ने पहाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed