फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   independence amrit mahotsav ek bharat shreshtha bharat paintng competition in chamba

चंबा: चित्रकला प्रतियोगिता में याचना अव्वल प्रश्नोत्तरी में रामकुमार मुंडेल रहे प्रथम

Thu, 19 Aug 2021 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Aug 2021 05:20 PM IST
सार

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ऑनलाइन ई-बुक भेंट की गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया गया।

विज्ञापन
independence amrit mahotsav ek bharat shreshtha bharat paintng competition in chamba
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत समारोह कार्यक्रम के तहत एक भारत, श्रेष्ठ भारत थीम पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद्य और भारतीय सेना में कार्यरत लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषि महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के सवालों का जवाब भी दिया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान तीन दिन तक चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक भारत, श्रेष्ठ भारत विषय पर करवाई गई। पहली से पांचवीं कक्षा वर्ग के लिए चित्रकला प्रतियोगिता में याचना ठाकुर पुत्री विनोद ठाकुर गांव लड़ोग ने प्रथम, अर्शिया पुत्री विकास कौंडल गांव रसूह डाकघर रानीताल (कांगड़ा) ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग में पहला स्थान पाया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग में मनोज बढ़ोतरा पुत्र मान सिंह बढ़ोतरा मोहल्ला द्रोबी डाकघर तहसील व जिला जिला चंबा ने पहला और शीतल पुत्री परमजीत निवासी ऊना ने द्वितीय स्थान पाया। नवजोत सिंह पुत्र तेजिंदर सिंह गांव व डाकघर बग्गी तहसील बल्ह व जिला मंडी ने कक्षा 6 से 8 के वर्ग में द्वितीय व अक्षय कुमार पुत्र दिलीप कुमार गांव तागी ने पहला स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी में रामकुमार मुंडेल प्रथम, दयाल राम झाखड़ द्वितीय, दीक्षा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ऑनलाइन ई-बुक भेंट की गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. कविता बिजलवान ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन कनिष्ठ अध्यापक युद्धवीर टंडन के यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया। चंबा की छात्रा यशस्वी ठाकुर ने शानदार भाषण दिया। कार्यक्रम में प्रदेश से करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed