फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   IND vs SA: Dharamsala will add to the excitement of the series, both teams arrived in the Dhauladhar valley

IND vs SA T20: धर्मशाला पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर, चौकों-छक्कों की होगी बरसात; जानें

Fri, 12 Dec 2025 07:18 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 07:18 PM IST
सार

IND vs SA T20: भारतीय टीम दूसरा मुकाबला हार गई है। ऐसे में धर्मशाला इस सीरीज को और रोमांचक बनाएगा। दोनों टीमें यहां बढ़त बनाना चाहेंगी।

विज्ञापन
IND vs SA:  Dharamsala will add to the excitement of the series, both teams arrived in the Dhauladhar valley
धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर होने वाले टी-20 मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गईं। शुक्रवार को करीब दो बजे गगल हवाई अड्डे पर भारतीय टीम ने कप्तान सूर्या कुमार यादव की अगुवाई में लैंड किया।

विज्ञापन


वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी बसों में धर्मशाला के कंडी स्थित रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्ताल ऐडन मार्करम के नेतृत्व में शाम को साढ़े चार बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। जहां खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध दिखाई दिए। पुलिस सुरक्षा के बीच टीम को सीधे धर्मशाला स्थित उनके होटल ले जाया गया, जहां रहने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम कोई अभ्यास नहीं करेगी, जबकि भारतीय टीम मैच से पहले पसीना बहाएगी। कांगड़ा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के आगमन को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी ने क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।

टीम इंडिया करेगी अभ्यास, दक्षिण अफ्रीका करेगी आराम
मैच से पहले भारतीय टीम शनिवार को दोपहर के सत्र में स्टेडियम में अभ्यास के लिए आएगी। भारतीय टीम स्टेडियम में दोपहर तीन से सात बजे तक मैदान में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करेगी। वहीं टीम के कप्तान और कोच पिच का मुआयना करेंगे। दक्षिण अफ्रीका की टीम कोई अभ्यास नहीं करेगी। वह होटल में आराम करेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मोहाली का मैच जीतकर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed