फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IND vs ENG Test: Teams of India and England will reach Dharamshala on March 3, preparations in full swing

IND vs ENG Test: दो दिन सुबह, एक दिन शाम को अभ्यास करेगी भारतीय टीम, शेड्यूल जारी

Tue, 27 Feb 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम दो दिन सुबह के सत्र और एक दिन शाम के सत्र में अभ्यास करेगी। इसके लिए बीसीसीआई की ओर टीमों के अभ्यास शेड्यूल को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
IND vs ENG Test: Teams of India and England will reach Dharamshala on March 3, preparations in full swing
धर्मशाला पहुंचेगी भारत और इंग्लैंड की टीमें, तैयारियां जोरों पर - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 मार्च को होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारत-इंग्लैंड की टीमें 3 मार्च को चंडीगढ़ से विशेष विमान से धर्मशाला पहुंचेंगी। इससे पहले दोनों टीमों को दिल्ली से धर्मशाला आना था। अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। टीम चंडीगढ़ से धर्मशाला आएंगी। वहीं मैच से पहले दोनों टीमें तीन दिन तक अभ्यास करेंगी। भारतीय क्रिकेट टीम दो दिन सुबह के सत्र और एक दिन शाम के सत्र में अभ्यास करेगी। इसके लिए बीसीसीआई की ओर टीमों के अभ्यास शेड्यूल को जारी कर दिया है।

विज्ञापन


4 मार्च को भारतीय टीम सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक, जबकि इंग्लैंड की टीम दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक नेट अभ्यास करेगी। 5 मार्च को सुबह के सत्र में इंग्लैंड और शाम के सत्र में भारतीय टीम अभ्यास करेगी। जबकि छह मार्च को भारतीय टीम सुबह के सत्र में अभ्यास करेगी और शाम के सत्र में इंग्लैंड की टीम अभ्यास करेगी। दोनों टीमें होटल रेडिसन ब्लू से स्टेडियम में अभ्यास के लिए आएंगे। इस दौरान टीम के खिलाड़ी जिम, वार्मअप और नेट प्रैक्टिस सेशन में भाग लेंगे। जानकारी के मुताबिक टीमों के अभ्यास शेड्यूल के बाद स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ताकि दोनों टीमों के धर्मशाला पहुंचने के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से टीमों के आने और प्रैक्टिस शेड्यूल को जारी कर दिया है। दोनों टीमें विशेष विमान से धर्मशाला पहुंचेगी। भारतीय टीम दो दिन सुबह के सत्र में अभ्यास करेगी जबकि इंग्लैंड की टीम सुबह के सत्र में एक दिन अभ्यास करेंगी। अभ्यास के बाद दोनों टीम होटल रेडिसन ब्लू जाएंगी। मैच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिन्हें समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed