फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   IND vs ENG Indian cricket team captain Rohit Sharma and coach Rahul Dravid met the fans in bilaspur

हिमाचल: टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में हुआ सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Tue, 05 Mar 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 06:36 PM IST
सार

बिलासपुर के लुहणू मैदान से सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के शुभारंभ की घोषणा की। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में खेल महाकुंभ की जर्सी भी जारी की। 

विज्ञापन
IND vs ENG Indian cricket team captain Rohit Sharma and coach Rahul Dravid met the fans in bilaspur
बिलासपुर पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान से सांसद खेल महाकुंभ 3.0 के शुभारंभ की घोषणा की। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की मौजूदगी में खेल महाकुंभ की जर्सी भी जारी की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जितने मेडल देश ने पिछले 60 साल में जीते हैं, उतने हमने तो इस बार ही जीत लिए। राज्यों को खेल में विकास करना है। मैंने सांसद होने के नाते इसकी शुरुआत की है। कहा कि सांसद खेल महाकुंभ 2.0 में संसदीय क्षेत्र के करीब 45 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था, लेकिन इस बार 75 हजार खिलाड़ी जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अनुराग ने कहा कि बिलासपुर को खेलो इंडिया सेंटर और साई हॉस्टल दिया गया है। वहीं, अब जल्द ही एक और इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। कोच राहुल द्रविड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2017-18 की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल तनावपूर्ण रहता था। लेकिन उनके कोच बनने के बाद बहुत बदलाव हुआ है। कप्तान रोहित के बारे में कहा कि 2006 में पहली बार रोहित को देखा था। उन्हें तभी पता लग गया था कि वो देश का भविष्य हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



जितने मैडल 60 साल में जीते थे, उतने हमने इस बार जीते: अनुराग 
जितने 60 साल में मैडल जीते थे, उतने हमने इस बार जीते हैं। भारत में राज्यों की अहम भूमिका है। राज्यों को खेल में विकास करना है। मैने सांसद होने के नाते शुरुआत की है। इस बार 75 हजार खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री के कहने पर मैंने अन्य सांसदों को प्रस्तुति दी। आज 300 से ज्यादा सांसद खेल महाकुंभ कर रहे हैं। अनुराग ने कहा कि राहुल के लिए पैसा और चकाचौंध जरूरी, देश का भविष्य जरूरी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं: अनुराग
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पीएम नरेंद्र मोदी पर परिवारवाद वाले तंज पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं और सभी भारतीय उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। मैं भी उनके परिवार के सदस्य हूं। इन लोगों ने जितनी बार भी पीएम मोदी को गाली दी है, वह मजबूती से सामने आए हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे



 

हिमाचल का छोकरा होने पर गर्व, स्वाभिमान से समझौता नहीं : अनुराग
 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में संसद में जब मैं विपक्ष के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर रहा था तो विपक्ष ने मुझे नीचा दिखाने के लिए हिमाचल का छोकरा कहकर तंज कसा। उनका मानना था कि हिमाचल छोटा सा राज्य है। लेकिन मैं भी देवभूमि, वीरभूमि हिमाचल से हूं। कहा कि जहां से देश के कुल 21 परमवीर चक्र विजेता हैं, उनमें से चार उसी हिमाचल के हैं। पहला परमवीर चक्र विजेता भी हिमाचल से ही है। बताया कि हिमाचली सिद्धांत और स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed