{"_id":"6ae72f913c8058451c0cc02f","slug":"increase-in-inflation-allowance-shimla-news-c-19-sml1002-813823-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 45 से बढ़कर हुआ 50 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 45 से बढ़कर हुआ 50 फीसदी
विज्ञापन
अक्तूबर के वेतन के साथ नवंबर में मिलेगा बढ़े हुए भत्ते का लाभ
जुलाई 2023 से सितंबर 2026 तक का एरियर अलग आदेशों से होगा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को 45 फीसदी के बजाय 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेशों के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसे लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 45 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने के आदेश दिए गए हैं। यह बढ़ोतरी हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा संशोधित वेतन नियम 2022 के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए लागू होगी। इसके अलावा यूजीसी वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
आदेशों के अनुसार बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान अक्तूबर 2026 के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। इसका लाभ कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले वेतन में मिलेगा। वहीं, एक जुलाई 2023 और एक जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि का बकाया एरियर अलग आदेशों के तहत जारी किया जाएगा। वित्त विभाग ने एरियर भुगतान की प्रक्रिया के लिए अलग से निर्देश जारी करने की बात कही है।
महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की वृद्धि दो चरणों में की गई है। इसमें एक जुलाई 2023 से एक फीसदी और एक जनवरी 2024 से चार फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है। इसके बाद कुल महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो गया है।