फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Income tax payers will not get subsidy, they will get ration at govt price: Garg

आयकर दाताओं को सब्सिडी नहीं, सरकारी दाम पर मिलेगा राशन: गर्ग

Sat, 10 Oct 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Oct 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Income tax payers will not get subsidy, they will get ration at govt price: Garg
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आयकर देने वाले उपभोक्ताओं को सरकार खाद्य सामग्री पर सब्सिडी नहीं देगी। ऐसे उपभोक्ताओं को डिपुओं के माध्यम से उसी कीमत पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएगी, जिस कीमत पर सरकार खरीदेगी। इन्हें केंद्र सरकार की ओर से आटे और चावल पर मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी। राजेंद्र गर्ग शनिवार को हमीरपुर के झनियारी में प्रदेश डिपो संचालक समिति के सम्मेलन में मुख्यातिथि थे। कहा कि डिपो संचालकों तथा सहकारी सभाओं की समस्याओं के समाधान को उचित निर्णय लेगी।

विज्ञापन


कहा कि राशन डिपो खुलने का समय अब 10 से 5 बजे तक किया जाएगा। सभी गोदामों में राशन तोलने की मशीनें लगाई जाएंगी। हालांकि, अभी गोदामों से राशन तोलकर ही डिपुओं में भेजना व्यावहारिक नहीं है। डिपो संचालकों की मांग पर गोदामों में औचक निरीक्षण एवं सैंपलिंग पर जोर दिया जाएगा। डिपो संचालकों की कमीशन बढ़ाने और अन्य मांगों पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इन पर सरकार निर्णय लेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसकी कार्यप्रणाली में सुधार को सरकार तेजी से निर्णय ले रही है।
विज्ञापन


कहा कि बीपीएल का राशन लेने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। ऐसे अधिकारियों से अभी तक 30 लाख की रिकवरी की गई है। कहा कि अब राशन कार्ड बनाने का कार्य पंचायतीराज विभाग को दिया जा रहा है। कहा कि बीपीएल श्रेणी से बाहर अन्य गरीब लोगों को भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में मुफ्त राशन दिया गया है। प्रदेश में ऐसे डेढ़ लाख लोगों को लाभान्वित किया गया है। कहा कि ग्रामीण आर्थिकी में सहकारी सभाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। कुछ विसंगतियों के कारण सहकारी सभाओं से आम लोगों का विश्वास उठ रहा है। सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed