फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inaugurated 3 roads built with Rs 8 crore in Bathora

Shimla News: बठोरा में 8 करोड़ से निर्मित 3 सड़कों का किया शुभारंभ

Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated 3 roads built with Rs 8 crore in Bathora
मंत्री विक्रमादित्य ने किया उद्घाटनपरिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बाग में 8.06 करोड़ से निर्मित 3 संपर्क सड़कों का शुभारंभ किया।

उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नाबार्ड के तहत 6 करोड़ 55 लाख से 10.5 किलोमीटर लंबी बाग क्यालू संपर्क सड़क, 65 लाख रुपये की लागत से 1.5 किलोमीटर लंबी बरोटा संपर्क सड़क और 86 लाख से 3.5 किलो मीटर बठोरा-पनेवट संपर्क सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शीघ्र ही इन तीनों रूटों पर बसों को चलाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। कहा कि वर्तमान सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान पंचायत बाग के लिए 40 लाख के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। दरोगड़ा-दानोघाटी संपर्क सड़क और अनुशील गांव के लिए संपर्क सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन


जलोग क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए 4.30 करोड़ की विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य जारी है। कहा कि सलापड़-तातापानी-लुहरी सड़क सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस सड़क को राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। जनवरी में जलोग में एक बड़ा महिला सम्मेलन होगा। इसमें समस्त महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जलोग में सामुदायिक भवन के निर्माण, पीएचसी में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पद भरने, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि लुहरी-खैरा-सुन्नी एसजेवीएन परियोजना में स्थानीय लोगों को 70 से 80 प्रतिशत रोजगार मिले इसके लिए एसजेवीएनएल अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, निदेशक एपीएमसी प्रदीप वर्मा, जिला परिषद सदस्य रीना कश्यप, पंचायत प्रधान रीना वर्मा, पंचायत समिति बसंतपुर के उपाध्यक्ष प्रकाश कमल , नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव जगदीश वर्मा, संगठन मंत्री नीम चंद वर्मा, केवल राज वर्मा, कमलेश, नायब तहसीलदार सुन्नी सलीम मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article