{"_id":"673c226e46aac445640a818e","slug":"in-view-of-the-demonstration-police-force-was-increased-around-the-mandi-mosque-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: छोटी काशी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, मस्जिद के आसपास तैनात रही पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: छोटी काशी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, मस्जिद के आसपास तैनात रही पुलिस फोर्स
Tue, 19 Nov 2024 01:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:46 PM IST
सार
प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की थी। एहतियातन के तौर परी मंडी शहर में 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
मस्जिद के आसपास बढ़ाई पुलिस फोर्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
छोटी काशी संघर्ष समिति के आह्वान पर खसरा संख्या 1280 को खाली करवाने को लेकर मंडी शहर में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की थी। एहतियातन के तौर परी मंडी शहर में 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं। इस दाैरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। सेरी मंच, जेल रोड स्थित मस्जिद, मंगवाईं स्थित मस्जिद और शहर के मुख्य स्थलों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया। खसरा संख्या 1280 जेल रोड में मस्जिद बनी हुई है। मस्जिद में अवैध निर्माण की बात सामने आने के बाद टीसीपी कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन