फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Rajhana Shimla a young man committed suicide by hanging from a tree

आत्महत्या: शिमला से सटे रझाना में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ से लटका मिला अमित

Tue, 26 Oct 2021 01:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 01:06 PM IST
सार

 युवक ने घर के पास पेड़ की शाखा पर चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक शहर से सटे रझाना गांव में यह घटना पेश आई। मृतक की दादी घर के पास खेतों में काम करने गई थी। 

विज्ञापन
In Rajhana Shimla a young man committed suicide by hanging from a tree
युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमित कुमार (21) पुत्र मोहन सिंह निवासी रझाना के तौर पर हुई है। युवक ने घर के पास पेड़ की शाखा पर चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक शहर से सटे रझाना गांव में यह घटना पेश आई। मृतक की दादी घर के पास खेतों में काम करने गई थी। पोते को पेड़ से लटका देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और अस्पताल ले गए। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि युवक ने रात के वक्त आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता लगा पाएगा। पुलिस के मुताबिक मृतक के कमरे और घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed