फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In municipal and panchayat elections Counting of votes will be done under camera surveillance

Shimla News: नगर निकाय और पंचायत चुनाव में कैमरे की निगरानी में होगी मतगणना

Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In municipal and panchayat elections
Counting of votes will be done under camera surveillance
संवेदनशील केंद्रों से होगी वेबकास्टिंग, जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

नौ और 10 मई को होगा चुनाव सामग्री का आवंटन
तैयारियों का लिया जायजा, नियंत्रण कक्ष किए तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कैमरे की निगरानी में मतगणना करवाई जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को स्थापित करवाने के निर्देश उपमंडल अधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को दिए हैं।
संवेदनशील केंद्रों से वेबकास्टिंग भी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला ने कहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने मंगलवार को चुनाव की तैयारियों से संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गलती न हो। अगर कोई दुविधा आती है तो इसके समाधान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की पालना करें और फिर जिला मुख्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी सामग्री का आवंटन नौ और 10 मई को किया जाएगा। चुनाव सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। बैठक में बताया गया कि जिला में मतदाता सूची के संबंध में कहीं भी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और चुनाव संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में सेक्टर अधिकारियों की तैनाती कर की है और नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को पहला प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने दूर दराज क्षेत्रों में स्थापित मतगणना केंद्रों में बिजली के वैकल्पिक साधनों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र से चुनाव के दौरान जो भी मांग प्राप्त हुई है उसको जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि चुनाव संपन्न करवाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी ओशिन न शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी विनय रुड़की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article