{"_id":"5fa14f622e5b0a45f41bae5a","slug":"in-coronavirus-era-a-contractor-suffering-from-financial-crisis-jumped-into-the-lake-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में आर्थिक तंगी से परेशान ठेकेदार ने झील में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में आर्थिक तंगी से परेशान ठेकेदार ने झील में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
Tue, 03 Nov 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे 72 वर्षीय ठेकेदार ने हिमाचल के मंडी जिले में सुंदरनगर की बीबीएमबी झील में कूदकर जान दे दी है। मंगलवार को घर से वह रोज की तरह स्कूटर पर निकले। अचानक कंट्रोल गेट के पास स्कूटर खड़ा किया और ड्यूटी पर तैनात आरक्षी के सामने नहर में कूद गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को नहर से निकाला नहीं जा सका है। पुलिस ने ठेकेदार के स्कूटर में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें मौत का कारण कोरोना के दौर में आर्थिक से परेशानी बताई है। वहीं अपनी मौत के लिए वन विभाग के एक अधिकारी, वन विभाग के झुंगी क्षेत्र के कुछ ठेकेदारों और एक कालेज के चेयरमैन को भी जिम्मेवार ठहराया है।
विज्ञापन
ठेकेदार ने अपनी बीमार पत्नी और बेटी की जिम्मेदारी के बारे में लिखा है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान वन विभाग के ठेकेदार लाल चंद शर्मा पुत्र तोताराम शर्मा हाउस नंबर 82/10 पुराना बाजार तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर उनका स्कूटर खड़ा मिला है। जिसमें उसमें एक मोबाइल और सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने मौत का कारण कोरोना के दौर में आर्थिक से परेशानी बताया है। वहीं कुछ लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूटर मोबाइल परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन