फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Impact of inflation: Price of garlic seeds has doubled since last year

महंगाई की मार: पिछले साल से लहसुन बीज के दाम हुए दोगुना

Mon, 07 Oct 2024 11:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 11:27 AM IST
सार

 अक्तूबर से नवंबर तक प्रदेश में लहसुन की बिजाई की जाती है। इस बार लहसुन बीज की अधिक मांग से दाम भी दोगुना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Impact of inflation: Price of garlic seeds has doubled since last year
लहसुन का बीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों ने लहसुन बिजाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर से नवंबर तक प्रदेश में लहसुन की बिजाई की जाती है। इस बार लहसुन बीज की अधिक मांग से दाम भी दोगुना हो गए हैं। सब्जी मंडी में कश्मीरी लहसुन का बीज 280 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पिछले वर्ष इसके बीज की किसानों ने 120 से 160 रुपये तक खरीद की। बढ़ते दाम के चलते एक क्विटंल बीज लगाने वाला किसान सिर्फ 50 किलो की ही खरीद कर रहा है। कई छोटे किसान तो अभी बीज खरीदने के लिए असमंजस में हैं।

विज्ञापन

सब्जी मंडी सोलन में कश्मीर से लहसुन का बीज आया है। इस बार लहसुन के अच्छे दाम मिलने के बाद बीज के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सोलन, सिरमौर, कुल्लू, सहित अन्य जिलों में नवंबर से अक्तूबर माह के बीच लहसुन की बिजाई का कार्य किया जाता है। सोलन सब्जी मंडी से इन दिनों सिरमौर और सोलन के किसान मजबूरन महंगे दामों में लहसुन बीज की खरीद भी कर रहे हैं। सब्जी मंडी सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश के लहसुन में बहुत से औषधीय गुण हैं। जिस कारण इसकी मांग पूरे वर्ष रहती है। इस वर्ष भी किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले हैं। इसमें लहसुन 250-350 रुपये प्रति किलो तक भी मंडी में बिका है। किसानों को सब्जी मंडी में ग्रेड के हिसाब से बीज दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1000 हेक्टेयर में होती है खेती
जिला सोलन में हर वर्ष लहसुन से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। सोलन, सिरमौर का लहसुन सोलन मंडी से देश सहित विदेश को भी सप्लाई किया जाता हैं। जिला सोलन के करीब 1000 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार की जाती है। कृषि विभाग भी लहसुन का बीज किसानों को वितरित करता है, लेकिन अधिकतर किसान बीज की खरीद बाजार से ही करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed