फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Impact of Corona: ban on fee collection of private schools till further orders in Himachal

कोरोना का असर: हिमाचल में आगामी आदेशों तक निजी स्कूलों की फीस वसूली पर रोक

Thu, 09 Apr 2020 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Impact of Corona: ban on fee collection of private schools till further orders in Himachal
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा

हिमाचल सरकार ने निजी स्कूलों पर शिकंजा कसते हुए आगामी आदेशों तक फीस वसूली पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कुछ स्कूलों की मनमानी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर हालात सामान्य न होने तक फीस वसूली पर रोक लगा दी है। बीते दिनों फीस वसूली पर 30 अप्रैल तक रोक लगाई गई थी लेकिन कुछ निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को बार-बार आजकल ही फीस जमा करवाने के एसएमएस भेजने के चलते अब अगले आदेशों तक फीस वसूली को रोक दिया है। उच्च  शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने निजी स्कूल प्रबंधनों को चेताते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई के लिए सरकार को मजबूर न करें।

विज्ञापन


ऑनलाइन लाइब्रेरी की किताबें मुफ्त पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में मौजूद जर्नल्स व किताबें विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए एक महीने की निशुल्क सुविधा मुहैया करवाएगा। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रदेश विश्वविद्यालय ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही संबंधित ऑनलाइन लिंक भी उपलब्ध करवा दिया है। विद्यार्थी एक माह तक जर्नल्स किताबें ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षकों को यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध करवाने के बाद इसे विद्यार्थियों के शेयर करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed