मौसम का बिगड़ा मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-हिमपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। कई इलाकों में बारिश और हिमपात से बढ़ रही गर्मी पर अंकुश लग गया। राजधानी शिमला, रामपुर, आउटर सिराज, कुल्लू, कांगड़ा और किन्नौर जिले में बादल बरसे, जबकि रोहतांग दर्रे पर ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने कुल्लू में दो दिन तक भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
प्रदेश में 17 और 18 अप्रैल को भी बारिश, गर्जन और हिमपात की चेतावनी है। इसके बाद 19 से 22 तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बीते दिनों प्रदेश में गर्मी अपना रंग दिखाने लगी थी, लेकिन बारिश से तापमान में गिरावट और ठंड में इजाफा हुआ है। दोपहर बाद रोहतांग पास के साथ मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, मनाली पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा में ताजा बर्फबारी हुई है।
इससे बीआरओ को रोहतांग बहाली का कार्य रोकना पड़ा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर 17.7, भुंतर 14.8, कल्पा 7.4, धर्मशाला 11.6, ऊना 18.5, नाहन 13.3, केलांग 4.0, पालमपुर 13.5, सोलन 14.5, मनाली 9.0, कांगड़ा 18.0, मंडी 16.0. बिलासपुर 18.4, हमीरपुर 18.7, चंबा 17.0 डलहौजी 9.1 और कुफरी 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 15.2, सुंदरनगर 21.6, कल्पा 18.3, धर्मशाला 21.8, ऊना 32.3, नाहन 26.2, केलांग 16.0, सोलन 22.0, कांगड़ा 26.0, बिलासपुर 29.5, हमीरपुर 27.2, चंबा 20.3 और डलहौजी 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
फसलों को नुकसान नहीं
हमीरपुर जिले में सोमवार रात को अंधड़ के कारण आम, लीची और गेहूं की फसलों को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है। कृषि विभाग के उपनिदेशक युद्धवीर पठानिया ने कहा कि गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट विभाग को कहीं से भी नहीं आई है।