{"_id":"645e3985f9901560770a0806","slug":"iit-mandi-to-work-on-organic-farming-climate-control-with-padma-shri-nekram-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पद्मश्री नेकराम के साथ जैविक खेती, जलवायु नियंत्रण पर काम करेगा आईआईटी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पद्मश्री नेकराम के साथ जैविक खेती, जलवायु नियंत्रण पर काम करेगा आईआईटी मंडी
Sat, 13 May 2023 10:23 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 May 2023 10:23 AM IST
सार
प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं को इस तरह से कृषि का ज्ञान दिया जाएगा कि वह आधा बीघा जमीन से एक माह में एक लाख रुपये की आमदनी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
पद्मश्री नेकराम शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
आईआईटी मंडी अब पद्मश्री नेकराम शर्मा को सलाहकार बनाकर जैविक खेती और जलवायु नियंत्रण पर काम करेगा। खेती को लाभकारी बनाकर छात्र-छात्राओं को कृषि में उद्यमी बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। वहीं, प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं को इस तरह से कृषि का ज्ञान दिया जाएगा कि वह आधा बीघा जमीन से एक माह में एक लाख रुपये की आमदनी प्राप्त कर सकें। इसके लिए आने वाले समय में गंभीरता से काम होगा। वहीं, नेकराम शर्मा के अनुभव का फायदा उठाकर हिमालय में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों की पहचान करके उनका भीबड़े पैमाने पर औषधियों में प्रयोग किया जाएगा। हिमाचल जैसे प्रदेश में कृषि और बागवानी को मौसम के कारण बहुत नुकसान होता है।
विज्ञापन
ऐसे में फसलों को मौसम के प्रकोप से किस तरह से बचाया जाना होगा, इस पर भी काम होगा। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि आईआईटी मंडी ने कृषि को सशक्त बनाने के लिए सतत विकास की पहल शुरू की है। संस्थान जैविक खेती और जलवायु नियंत्रण कृषि जैसे पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके खेती को लाभकारी बनाकर कृषि में उद्यमी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस क्षेत्र में युवाओं को दक्ष करना बहुत जरूरी है और आईआईटी मंडी आने वाले समय में इस पर व्यापक कार्य करेगा। गोर हो कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेकराम शर्मा जैविक खेती से जुड़े हैं और ‘नौ अनाज’ की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं।
विज्ञापन