{"_id":"6a2045114e282876b406fa1f","slug":"igmc-employees-to-get-staff-bus-service-shimla-news-c-19-sml1002-732344-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी कर्मचारियों को मिलेगी स्टाफ बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी कर्मचारियों को मिलेगी स्टाफ बस सेवा
विज्ञापन
शहर में आज से होगा ट्रायल, कर्मचारी संगठन की लंबे समय से चली आ रही थी मांग होगी पूरी
शहर में दो रूटों पर चलाई जाएंगी यह बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही स्टाफ बस चलाने की मांग पूरी होने वाली है। वीरवार से आईजीएमसी के कर्मचारियों के लिए अस्पताल द्वारा मासिक किराये पर ली गई बसों का ट्रायल होगा। चार से छह जून तक यह ट्रायल किया जाएगा ।
शहर के तय किए दो रूटों पर इन बसों को चलाया जा रहा है। इनमें एक बस को संजौली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से भट्ठाकफर होते हुए संजौली होते हुए आईजीएमसी के लिए चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी बस को आईजीएमसी- लक्कड़ बाजार ओल्ड बस स्टैंड, खलीनी होते हुए पंथाघाटी रूट पर चलाया जा रहा है।अस्पताल की अपनी बसों के कंडम हो जाने के बाद से कर्मचारी यूनियन लगातार अस्पताल कर्मचारियों के लिए बसें चलाए जाने की मांग कर रही थी। आईजीएमसी की रोगी कल्याण समिति की बैठक में आईजीएमसी एवं दंत चिकित्सालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिंदर सिंह मेहता ने प्रमुखता से इस मांग को उठाया था। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने इस जायज मांग को पूरा करने का समर्थन किया था। इसके बाद गवर्निंग बॉडी में पारित हुए प्रस्ताव के बाद इन बसों का संचालन करने को मंजूरी मिली। इसके परिणामस्वरूप चार से छह जून तक इन कर्मचारियों को लाने ले जाने वाली बसों का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इसकी टाइमिंग कर्मचारियों की राय पर विचार करने के बाद तय कर बसों को भविष्य में संचालित किया जाएगा।
आईजीएमसी एवं दंत चिकित्सालय कर्मचारी संघ के प्रधान हरिंदर सिंह मेहता, महामंत्री हनीश ठाकुर संयुक्त सचिव रणजीत, कोषाध्यक्ष अरविंद पाल, हतिंदर चौहान, अनिल जिस्टू व भूषण फार्मासिस्ट भीष्म नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान शीतल महामंत्री ममता भारद्वाज, पुष्पा व लैब टेक्नीशियन के प्रधान राजन भिमटा महामंत्री चमन, अरविंद डोगरा, राजेश रोका रेडियोग्राफर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र वर्मा, चितरंजन ऑपरेशन टेक्नीशियन के प्रधान खेम, शांडिल्य क्लास 4 एसोसिएशन के प्रधान मोहन लाल महामंत्री अनिल ने इस सुविधा को शुरू किए जाने का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल व शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारियों को होगा लाभ
आईजीएमसी एवं डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के करीब चार सौ से अधिक कर्मचारियों को इन बसों के चलाए जाने से राहत मिलेगी। इनको अस्पताल में ड्यूटी के लिए आने में कई बसों को नहीं बदलना पड़ेगा। रात और सुबह की जल्दी वाली शिफ्ट में ड्यूटी देने के लिए कर्मचारियों को अपने वाहनों का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। उन्हें बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे अस्पताल में कर्मचारियों की कार्य कुशलता में भी सुधार आएगा।